गोला: बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर ऐस्प्रा के आरओ प्लांट का लोकार्पण, चिल्लूपार विधायक व नगर पंचायत चेयरमैन प्रति0 ने किया शुभारंभ
Gola, Gorakhpur | Oct 17, 2024 गुरुवार की देर शाम को प्रमुख व्यवसायी समूह हरिप्रसाद गोपी कृष्ण सराफ प्राइवेट लिमिटेड के सामाजिक कार्यो के लिये समर्पित ऐश्प्रा फाउंडेशन द्वारा मुक्तिपथ पर निशुल्क आरओ व चिल्ड वाटर प्लांट का शुभारम्भ किया गया। गुरुवार को ऐश्प्रा समूह के कर्मचारियों की उपस्थिति में विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधी के साथ मिलकर शुभारम्भ किया।