कानपुर: कल्याणपुर में छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर ट्रेन के आगे कटकर की आत्महत्या, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक BBA के छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली मौत से कुछ मिनट पहले उसने एक वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम में डाला छात्र की मौत से पहले का एक 42 सेकंड का वीडियो सामने आया है।जो कि सोशल मीडिया में बुधवार सुबह 10:00 बजे वायरल हो गया छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।