कानपुर: बादशाहीनाका क्षेत्र में बंदरों का आतंक, दीवार गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
बुधवार सुबह करीब सात बजे बादशाहीनाका क्षेत्र के नौघड़ा में एक जर्जर मकान की दीवार गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तीसरे फ्लोर पर बने कमरे की दीवार बंदरों द्वारा गिरा देने से छत धंस गई। इस हादसे में कमरे में रहने वाले तीन लोग मलबे में दब गए। घायलों में अर्चना गुप्ता (52), पवन गुप्ता (60)और भूमि गुप्ता (22) शामिल हैं।