कानपुर: कानपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा- दिल्ली घटना के अपराधी बक्से नहीं जाएंगे, हर घटना का हिसाब लिया जाएगा
कानपुर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मंगलवार 5 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि यह विस्फोटक सामग्री भारत के नागरिकों के ऊपर एक सुनियोजित हमले की साजिश का हिस्सा थी, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया।