कानपुर: बाबू पुरवा के बाकरगंज बाजार में लगी भीषण आग, सैकड़ों दुकानें जलकर राख, 10 से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
बाबूपुरवा के बाकरगंज बाजार में बुधवार तड़के सुबह 4:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई जिसमें सैकड़ो दुकाने जलकर राख हो गई।आग देखकर स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद कई फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग की लपटों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया इस घटना से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन दुकानदारों का भीषण नुकसान हुआ है।