सेन्हा: सेन्हा मुरकी गांव में ट्रैक्टर चलाने के प्रयास के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, इंजन के नीचे दबने से युवक की मौके पर मौत।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरकी गांव में ट्रैक्टर के इंजन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला गुरुवार सुबह करीब 7 बजे प्रकाश में आया। मृतक की पहचान मुरकी गांव निवासी जौवा उरांव के 23 वर्षीय पुत्र रविन्द्र उरांव के रूप में हुई है।