लालगंज: रतेह गांव में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ब्लोरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक मामूली रूप से घायल
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ब्लोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ब्लोरो चालक को हल्की चोटें आई है। वहीं बाइक चालक मौके से फरार हो गया। छतरिया गांव निवासी 40 वर्षीय हारून अली अपनी बोलोरो गाड़ी लेकर घर जा रहे थे।