पटियाली: पटियाली में हाजी हरवेन शाह बाबा के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, मीना बाजार बना आकर्षण का केंद्र
पटियाली कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर चल रहे उर्स में रविवार रात भारी भीड़ उमड़ी। दरगाह परिसर में लगे मीना बाजार में सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने, खानपान और हलबा-पराठा की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने झूले, चरख और जंपिंग का आनंद लिया। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी तथा तबर्रुख़ तकसीम किया।