धौलपुर: भार वाहनों के वार्षिक कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 15 मार्च
धौलपुर ।राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य मे पंजीकृत एक वर्षीय कर देयता वाले भार वाहनों के कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है। जिला परिवहन अधिकारी देवानंद ने बताया कि जिले मे कर जमा कराये जाने योग्य भार वाहनों की पंजीकृत संख्या लगभग 13000 है, जिनसे लगभग 3560 लाख रूपये की राजस्व प्राप्त होने की सम्भावना है।