धौलपुर: धौलपुर की नई एसडीएम डॉ. साधना शर्मा ने संभाला पदभार
धौलपुर। धौलपुर की नई उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और आवश्यकय जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।एसडीएम ने बताया कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उन्हें लाभान्वित कराना ही मेरा मुख्य उधेश्य है।