गोवर्धन: खेत गई विवाहिता रहस्यमयी ढंग से गायब, तलाश में भटकते सास-ससुर ने सीओ दफ्तर पहुंचकर बाइक सवार पर ले जाने का लगाया आरोप
थाना मगोर्रा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खेत पर काम करने गई एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला को कोई अज्ञात बाइक सवार अपने साथ ले गया है। घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज परिजन आज गोवर्धन सीओ कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।