बहराइच: बहराइच जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर होगी कार्रवाई, एसपी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बहराइच जनपद में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इसको लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है।