बहराइच: सलारगंज में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने की पिटाई घायल अवस्था में युवक को पहुंचाया गया अस्पताल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला सलारगंज में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने काजीपुरा निवासी युवक की पिटाई कर दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं बुधवार को जानकारी देते हुए घायल युवक समीर अहमद ने बताया कि उन्होंने थाना दरगाह शरीफ में इसकी शिकायत की है।