बहराइच: खैरटिया हमीदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, तीन लोग हुए चोटिल
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया हमीदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तीन लोग चोटिल हो गए हैं। जिसमें रियाज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। महिला ने जानकारी देते हो बताया की पुरानी रंजिश के चलते हैं गांव निवासी दबंगों ने मारा पीटा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।