हाथरस: चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चितावर की रहने वाली वृद्ध महिला से जमीन के मामले को लेकर हुई ₹1 लाख की ठगी
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चितावर की रहने वाली वृद्ध महिला लज्जावती से जमीन के मामले को लेकर ठगी कर ली गई। पीड़िता वृद्ध महिला ने अपने बेटे के साथ जाकर थाने में अनिल कुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। इसी क्रम में पुलिस शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।