हाथरस: गांव सजैती निवासी हत्या के प्रयास के मुकदमे में प्रकाश में आये एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी रायफल बरामद
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मुकदमे में प्रकाश में आए गांव सजैती थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से एक अवैध देशी राइफल 315 बोर बरामद हुई है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।