हाथरस: गांव वरामई में मामूली बात को लेकर दबंगों ने व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव वरामई मे मामूली बात को लेकर गांव के ही दबंगों ने व्यक्ति रामू को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। इसी क्रम में घायल व्यक्ति रामू को 108 एंबुलेंस की मदद से ग्रामीणों द्वारा बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका उपचार जारी है।