हाथरस: सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो महिलाएँ व एक पुरुष को आई चोट
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में आज दिन मंगलवार को संपत्ति के विवाद को लेकर परिजनों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो महिला एवं एक पुरुष घायल हो गए। मोहल्ले में हुई मारपीट से मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।