हाथरस: मुरसान क्षेत्र के गांव महामोनी चौराहे के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, हाथरस किया गया रेफर
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव महामोनी चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। अचानक से हुए हादसे को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को मुरसान के सीएचसी लाया गया। इसी क्रम में डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए युवक को जिला अस्पताल किया रेफर।