शाजापुर: खेड़ा पिन्दोनिया के किसानों ने बंदोबस्त में गड़बड़ी को लेकर कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
ग्राम खेड़ा पिन्दोनिया के किसानों ने 1997-98 के बंदोबस्त में हेराफेरी के आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि तत्कालीन पटवारी और राजस्व टीम ने कुछ लोगों से मिलकर नक्शों में फेरबदल किया, जिससे जमीनों का स्थान बदल गया। पट्टे की जमीनें भी प्रभावित हुई हैं। ग्राम पटेल पर शासकीय जमीन अपने नाम करवाने का भी आरोप है।