शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में मलेरिया जागरूकता अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ऋजु बाफना ने दिखाई हरी झंडी
शाजापुर। मलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय शाजापुर से आज बुधवार को दोपहर 3:00 बजे मलेरिया जागरूकता रथ को कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर जनजागरूकता पोस्टर-प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।इस अभियान का उद्देश्य जिले में मलेरिया के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की जानकारी देगा।