सिकटी: सिकटी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान सैदाबाद से 30 बोतल नेपाली शराब और बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Sikti, Araria | Nov 18, 2024 सिकटी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया। पुलिस की गई इस कार्रवाई में एक तस्कर भी हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार तस्कर चुन्ना पंडित साकिन गदहाकाट वार्ड संख्या आठ सिकटी थाना का निवासी बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई दिवा गश्ती के दौरान की गई है।