कायमगंज: नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की लापता युवती प्रेमी के साथ बाजार में पकड़ी गई, परिजनों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
थाना नवाबगंज के एक गांव निवासी लापता युवती शुक्रवार देर शाम को अपने प्रेमी के साथ बाजार में मिली।युवती के भाई ने उन्हें एक साथ देख लिया।इसके बाद परिजनों और उसे युवक-युवती के बीच मारपीट हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।कुछ दिन पहले यह युवती गांव की एक युवक के साथ घर से चली गई थी।परिजनों ने खोजबीन की।लेकिन पता नहीं चला था। गुमशुदगी दर्ज कराई थी।