🚨 BREAKING NEWS | 20 घंटे बाद भी छात्र का नहीं मिला सुराग
🌊 रोहिन नदी में डूबे कक्षा 7 के छात्र हिमांशु यादव की तलाश जारी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा 7 के छात्र हिमांशु यादव (14) का करीब 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुल पर छात्र की साइकिल और स्कूल बैग बरामद हुआ था।
पुलिस टीम के साथ NDRF-SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। छात्र के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
⚠️ छात्र ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
📍 महराजगंज | त्रिमुहानी पुल | रोहिन नदी
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #महराजगंज #RohinRiver #रोहिन_नदी #HimanshuYadav #हिमांशु_यादव #StudentMissing #RescueOperation #NDRF #SDRF #PublicMaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 8, 2026