श्योपुर: पानी की समस्या से श्योपुर-कोटा हाइवे पर चक्काजाम, प्रेमसर-गांधी नगर की महिलाओं का प्रदर्शन
श्योपुर। श्योपुर-कोटा हाइवे पर गांधीनगर प्रेमसर की महिलाओं ने बुधवार को सुबह 10 बजे चक्काजाम लगा दिया जो करीब डेढ़ घंटे तक जारी रहा। महिलाओं ने गांव में जल संकट काा हवाला देते हुए महिलाओं ने बताया कि बीते एक सप्ताह से गांव में पानी की मोटर खराब हो रखी है जिसके कारण महिलाओं को दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है