श्योपुर: ग्राम डाबरसा में गाय हटाने की बात पर युवक से मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डाबरसा में एक युवक से गाय हटाने की बात को लेकर मंगलवार की रात्रि 9 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले में आरोपियो के खिलाफ बुधवार को सुबह 10 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दोपहर 12 बजे दी है।