करनैलगंज: कटरा बाजार में मेधावियों को सम्मानित करते हुए बृजभूषण ने विपक्ष और राहुल गांधी पर किया सीधा वार
पूर्व MP बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार 12 बजे कटरा बाजार के निजी कालेज मे प्रतिभा सम्मान समारोह मे सैकडो मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। संबोधन में उन्होंने छात्रों को मेहनत से आगे बढ़ने की नसीहत दी। शिक्षा व स्वास्थ्य के व्यवसायीकरण पर मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया। वहीं अखिलेश यादव, राहल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।