करनैलगंज: कांग्रेस के जनरल कोर्डिनेटर और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे कर्नलगंज, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप
बुधवार 1 बजे कांग्रेस के जनरल कोऑर्डिनेटर व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक दिवसीय दौरे पर कर्नलगंज पहुंचे।उन्होंने बूथ सृजन अभियान के तहत पार्टी नेताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा केंद्र व प्रदेश सरकार चुनाव आयोग को आगे कर वोट चोरी कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को अपने कार्यकर्ताओ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी।