करनैलगंज: हर घर तिरंगा अभियान के तहत कटरा बाजार में भाजपा की तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजा माहौल
कटरा बाजार मे BJP कटरा मंडल ने मंगलवार 12 बजे स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमे हलधरमऊ ब्लॉक प्रमुख वैभव सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह, ज्योति प्रकाश पांडेय और राजेश राय चंदानी ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओ ने हाथो मे तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और गीतों से माहौल गुंजायमान किया।