करनैलगंज: परसपुर के राजमंदिर से करोड़ों के अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी, 26 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
परसपुर के ऐतिहासिक राजमंदिर से 16 जुलाई की रात राम, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की करोड़ों के कीमत की अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी का 26 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। SP ने 5 टीमों का गठन किया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। CCTV फुटेज मिलने के बावजूद जांच मे प्रगति न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सोमवार 5 बजे SO ने बताया आरोपियो की तलाश की जा रही है।