करनैलगंज: करनैलगंज में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजा नगर
करनैलगंज में मंगलवार दोपहर 12 बजे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल व BJP नेता नीरज मौर्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोक निर्माण विभाग डाक बंगले से शुरू हुई यात्रा लखनऊ-गोंडा हाईवे व मुख्य बाजारों से होते हुए पालिका परिसर में समाप्त हुई। डीजे पर देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल देशभक्ति में रंगा रहा।