सहजनवा: गीडा इलाके में कालेसर गांव के पास तीन वाहनों की टक्कर, पिकअप चालक घायल; 40 बस यात्रियों की सूझबूझ से बची जान
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर गांव के पास सोमवार को तीन वाहनों की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार निजी बस ने आगे चल रही पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सामने जा रही रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे में पिकअप चालक प्रेम प्रकाश निवासी संतकबीर नगर घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।