पयागपुर: पुरैना गांव में बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में गुरुवार सुबह करीब 7बजे गांव निवासी छैल बिहारी ने अपनी 55वर्षीय मां कृष्णावती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।