⚽ कैमूर ब्रेकिंग
एमपी कॉलेज खेल मैदान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो मुकाबले, कुदरा ने 2-0 से दर्ज की जीत
कैमूर। जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2026-27 के दूसरे दिन ग्रुप-A में स्पोर्ट्स क्लब कुदरा ने फुटबॉल क्लब लालापुर को 2-0 से हराया। कुदरा की ओर से जर्सी नंबर 15 और 14 ने गोल किया। वहीं ग्रुप-B में फुटबॉल क्लब अमेठ और भैंसौला के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैच का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष सरोज रंजन सिंह ने किया,जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष निशांत रमन उर्फ प्रिंस सिंह मौजूद रहे।आयोजन स्वास्तिक हीरो के सहयोग से किया जा रहा है।