शाजापुर: शीतलहर के कारण जिले में 17 जनवरी को आंगनवाड़ी केंद्र और कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा
वर्तमान में चल रही शीतलहर के प्रकोप तथा इससे बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार शाजापुर जिले की सभी 1054 ऑगनवाडी केंद्रों में दर्ज 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए 17 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है तो वही आज कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों का अवकाश रहेगा, शिक्षकों पर अवकाश लागू नहीं होगा