शाजापुर: अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए
शाजापुर। गुरुवार रात 9:बजे जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज बैठक में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा में कलेक्टर ने विभिन्न न्यायालयों द्वारा राजस्व संबंधित दिए गए आदेशों पर समयसीमा में अमल करने, आदेशों की तामिली कराकर पंचनामा बनाने के भी निर्देश दिए।