शाजापुर: शाजापुर पुलिस कंट्रोल रूम में एनसीसी छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, ट्रैफिक वार्डन की भूमिका भी बताई गई
शाजापुर के पुलिस कंट्रोल रूम में यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी के छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में छात्रों को सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों से लेकर ट्रैफिक वार्डन की भूमिका तक की व्यापक जानकारी प्रदान की गई।