शाजापुर: पिपलिया गोपाल के ग्रामीणों ने शिक्षक पर बच्चों से गुटखा-तंबाकू मंगवाने का आरोप लगाया, शिक्षा अधिकारी से की शिकायत
शाजापुर। गुरुवार को शाम 5: बजे ग्राम पिपलिया गोपाल के ग्रामीण शाजापुर पहुंचे और यहां शिक्षा विभाग में शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक रफीक खान ड्यूटी के समय विद्यालय के पीछे खेत पर कृषि कार्य करता है। साथ ही समय पर विद्यालय नहीं पहुंचता है। ग्रामीणों ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की