Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन रिपोर्ट दीपक कुमार बेतिया/पश्चिम चंपारण: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, परसा मरजादवा में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर संस्थान परिसर को आकर्षक बैनरों एवं योग संबंधी संदेशों से सजाया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। संस्थान प्रबंधन डॉ सलाउद्दीन सर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।

Bihar, India | Jun 21, 2026

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन रिपोर्ट दीपक कुमार बेतिया/पश्चिम चंपारण: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, परसा मरजादवा में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर संस्थान परिसर को आकर्षक बैनरों एवं योग संबंधी संदेशों से सजाया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। संस्थान प्रबंधन डॉ सलाउद्दीन सर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया। - Bihar News