देवबंद: थाना नागल पुलिस ने हाइवे पर फायरिंग करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नागल के लाखनोर हाईवे पर आपस में फायरिंग करने वाले तीन तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे,दो जिंदा कारतूस, दो खोके व एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना देवबंद क्षेत्र के अजय पुत्र बबलू निवासी सराय मलियान, गौरव पुत्र चंद्र बोस निवासी गांव जटोल के रूप में हुई है।