बाराचट्टी: मंझौली गांव के ग्रामीणों ने थाना व ब्लॉक को सौंपा ज्ञापन, नदी घाट से बालू उठाव में संवेदक पर मनमानी का आरोप
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बिंदा पंचायत के मंझौली गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर तकरीबन 1:00 बजे बताया थाना और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि संवेदक के द्वारा गांव के नदी में बालू घाट से बालू जो उठाव हो रहा है वह गलत तरीके से उठाया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाया जाए।