नवाबगंज: लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर की इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में बाराबंकी के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद अम्मार और 19 वर्षीय मोहम्मद शहजान के रूप में हुई है।मोहम्मद अम्मार लखनऊ में उसी इमारत में ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत थे, जहां कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।