*
जिलाधिकारी खगड़िया श्री विक्रम विरकर ने मासिक FLC स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
*खगड़िया।* जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने आज ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की होने वाली मासिक प्रथम स्तरीय जाँच (Monthly First Level Checking - FLC) स्थल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी खगड़िया , ट्रेजरी ऑफिसर खगड़िया राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एव अन्य उपस्थित है ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा और पारदर्शिता के दृष्टिकोण से पूरे परिसर में साफ-सफाई रखने और सभी व्यवस्थाओं की सतत (लगातार) निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने जाँच प्रक्रिया में किसी भी तरह का व्यवधान न आए, इसके लिए स्थल पर पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति (विद्युत व्यवस्था) सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
16 views | Khagaria, Bihar | Nov 7, 2026