Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

देखिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने क्या कहा?#biharhealth#nitishkumar#dmofficemotihari#mangalpandey#oxygen

MORE NEWS

तटबंधों का लगातार पेट्रोलिंग कराने एवं सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण रखने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश 
      आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा  जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी अंतर्गत ढाका प्रखंड के बलुआ गुआवारी में लालबकेया दायां भाग तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता इं. इफ्तेखार इमाम के द्वारा बाढ़ प्रबंधन हेतु की गई तैयारी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय बालू, बालू भरा हुआ बोरे का भंडारण तथा तटबंध श्रमिकों एवं अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन गस्ती की जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया स्थिति को देखते हुए गस्ती को बढ़ाया जाए एवं रात्रि गश्ती भी कराई जाए। 
कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि यह तटबंध भारत नेपाल सीमा से पताही प्रखंड के खोड़ीपाकड़ ग्राम तक लगभग 20 किलोमीटर में अवस्थित है।इसके सभी स्थल पूर्णत सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के विरुद्ध सभी तरह के सुरक्षात्मक प्रबंध कर लिए गए हैं।  अधिक बाढ़ की स्थिति में हर प्रकार से तैयारी एवं बाल सुरक्षा सामग्रियों का भंडारण कर लिया गया है।
 जिलाधिकारी के द्वारा समुचित मात्रा में बाढ़ सुरक्षा सामग्री का भंडारण पूरे बाढ़ अवधि तक रखने का निर्देश दिया गया।
     निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अंचल अधिकारी, बाढ़ प्रमंडल के अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

तटबंधों का लगातार पेट्रोलिंग कराने एवं सुरक्षात्मक सामग्री का भंडारण रखने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी अंतर्गत ढाका प्रखंड के बलुआ गुआवारी में लालबकेया दायां भाग तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता इं. इफ्तेखार इमाम के द्वारा बाढ़ प्रबंधन हेतु की गई तैयारी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय बालू, बालू भरा हुआ बोरे का भंडारण तथा तटबंध श्रमिकों एवं अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन गस्ती की जा रही है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया स्थिति को देखते हुए गस्ती को बढ़ाया जाए एवं रात्रि गश्ती भी कराई जाए। कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि यह तटबंध भारत नेपाल सीमा से पताही प्रखंड के खोड़ीपाकड़ ग्राम तक लगभग 20 किलोमीटर में अवस्थित है।इसके सभी स्थल पूर्णत सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के विरुद्ध सभी तरह के सुरक्षात्मक प्रबंध कर लिए गए हैं। अधिक बाढ़ की स्थिति में हर प्रकार से तैयारी एवं बाल सुरक्षा सामग्रियों का भंडारण कर लिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा समुचित मात्रा में बाढ़ सुरक्षा सामग्री का भंडारण पूरे बाढ़ अवधि तक रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा, अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अंचल अधिकारी, बाढ़ प्रमंडल के अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026

*राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलघाट,चिरैया का जिलाधिकारी ने किया किया निरीक्षण*

*निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी बच्चों से रूबरू हुए और पाठ भी पढ़ाया*

आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा के साथ चिरैया अंचल स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई। विद्यालय प्रांगण सहित रसोई घर की साफ सफाई देखी गई। विद्यालय में मध्यान भोजन की स्थिति देखी गई एवं रसोइयों से उसकी गुणवत्ता की पूछताछ की गई। विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे एवं बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई। 
    निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वर्ग संचालन की व्यवस्था देखी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खुद बच्चों से इंटरेक्ट किया एवं क्लास में चल रही पढ़ाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से कुछ प्रश्न किया जिसका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। इससे प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने बच्चों को खुद पाठ पढ़ाया एवं उनको शुभकामनाएं दी।
 जिलाधिकारी ने बच्चो से कहा कि आप सभी के गार्जियन आपके लिए परिश्रम कर रहे हैं। आपका फर्ज है कि आप भी अच्छे से पढ़ाई कर उन्हें भी खुश होने का अवसर प्रदान करें। जिलाधिकारी ने यहां पर शिक्षकों से भी कहा कि कल मेडिकल की परीक्षा नीट का रिजल्ट आया है। जिला से बहुत सारे होनहार बच्चे क्वालीफाई किए हैं, समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला। मैं उन सभी बच्चों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने इस कठिन परिक्षा में सफलता पाई है।
  विद्यालय के शिक्षकगण से जिलाधिकारी ने कहा कि अपने को बच्चों का अभिभावक माने एवं इस दृष्टि से बच्चों को अच्छे से शिक्षा दें। सरकार के द्वारा भी शिक्षा प्रबंधन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं और इसमें आपकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

*राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलघाट,चिरैया का जिलाधिकारी ने किया किया निरीक्षण* *निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी बच्चों से रूबरू हुए और पाठ भी पढ़ाया* आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा के साथ चिरैया अंचल स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई। विद्यालय प्रांगण सहित रसोई घर की साफ सफाई देखी गई। विद्यालय में मध्यान भोजन की स्थिति देखी गई एवं रसोइयों से उसकी गुणवत्ता की पूछताछ की गई। विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे एवं बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वर्ग संचालन की व्यवस्था देखी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खुद बच्चों से इंटरेक्ट किया एवं क्लास में चल रही पढ़ाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से कुछ प्रश्न किया जिसका बच्चों ने सटीक जवाब दिया। इससे प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने बच्चों को खुद पाठ पढ़ाया एवं उनको शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने बच्चो से कहा कि आप सभी के गार्जियन आपके लिए परिश्रम कर रहे हैं। आपका फर्ज है कि आप भी अच्छे से पढ़ाई कर उन्हें भी खुश होने का अवसर प्रदान करें। जिलाधिकारी ने यहां पर शिक्षकों से भी कहा कि कल मेडिकल की परीक्षा नीट का रिजल्ट आया है। जिला से बहुत सारे होनहार बच्चे क्वालीफाई किए हैं, समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला। मैं उन सभी बच्चों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने इस कठिन परिक्षा में सफलता पाई है। विद्यालय के शिक्षकगण से जिलाधिकारी ने कहा कि अपने को बच्चों का अभिभावक माने एवं इस दृष्टि से बच्चों को अच्छे से शिक्षा दें। सरकार के द्वारा भी शिक्षा प्रबंधन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं और इसमें आपकी भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026

सुगौली अंचल के लाल परसा घाट का अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी के द्वारा जल निस्सरण प्रमंडल सिकरहना के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

सुगौली अंचल के लाल परसा घाट का अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी के द्वारा जल निस्सरण प्रमंडल सिकरहना के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026

आज दिनांक 18.07.2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना के साथ  चिरैया प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को हर हाल में बचाव के सभी कार्य/प्रबंध करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

आज दिनांक 18.07.2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना के साथ चिरैया प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को हर हाल में बचाव के सभी कार्य/प्रबंध करने का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026

ओम शांति प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन हिन्दी फीचर फिल्म 'द आउटकास्ट बड'  की शूटिंग का दूसरा शिड्यूल 26 जून से 4 जुलाई तक हुआ। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त इस फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक नीतीश राज एवं सुमित मौर्या हैं, सह-निर्माता- राजू कुमार और मदन कुमार है।
इस फिल्म में मुख्य पात्र की भूमिका में मशहूर अभिनेता संजय पाण्डेय, सुशील सिंह, सतीश राज, रश्मि पाठक, श्रेया श्रीवास्तव, निशांत पल्लव व अन्य कलाकार हैं। फिल्म के निर्माता और निर्देशक नीतीश राज ने बताया कि फिल्म की कहानी सुमित मौर्या ने लिखी है।‌
 फिल्म की कहानी समाज द्वारा बहिष्कृत उस शोषित वर्ग के संघर्ष और पीड़ा को बयां करती है, जिन्हें अपनी जाति के कारण बुनियादी अधिकारों और सम्मान से वंचित रखा जाता है। पिता का पुत्री के प्रति प्रेम, अंततः यह फिल्म रूढ़िवादी जंजीरों को तोड़कर मानवीय संवेदना, प्रेम और समानता की जीत की कहानी है। 
        निर्माता निर्देशक नीतीश राज ने बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और बताया कि राज्य को फिल्म-अनुकूल वातावरण-निर्माण कर प्रत्येक दृष्टि से बढ़ावा देने और क्षेत्रीय रचनात्मक अर्थव्यवस्था के विकास को सुगम बनाने का कार्य सौंपा गया है, जो बिहार में अब फिल्म निर्माण कंपनियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में फिल्म निर्माण काफी आसान हो गया है।
 वही सुमित मौर्या ने बताया कि एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका में निखिल श्याम और सौरभ सिंह है और असिस्टेंट डायरेक्टर साहिल सरोज हैं। कैमरा टीम में निस्मल नौशाद, अपसील अजोश ,संपूर्णानंद, दीप भेंसाला है और फोकस पुल्लर - बिजेंद्र कुमार यादव, साउंड रिकॉर्डिस्ट - रंजीत कुमार, आर्ट - आरुषि खेरवाल, प्रमोद, प्रोडक्शन टीम - जूही सुमन, आनंद शिवाय, रौनक, सिद्धार्थ, राजन, बीटीएस - राहुल, अभिषेक, हेयर आर्टिस्ट - गुंजन, मेकअप आर्टिस्ट - राजन, कॉस्टयूम डिजाइनर - विवेक, इन सबों ने कड़ी मेहनत कर फिल्म को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
 फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग 25 मार्च से 9 अप्रैल तक हुई। शूटिंग की लोकेशन पटना, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण है। ‌ 
सुमित मौर्या ने पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ ( आईपीआरडी ), जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

ओम शांति प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन हिन्दी फीचर फिल्म 'द आउटकास्ट बड' की शूटिंग का दूसरा शिड्यूल 26 जून से 4 जुलाई तक हुआ। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त इस फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक नीतीश राज एवं सुमित मौर्या हैं, सह-निर्माता- राजू कुमार और मदन कुमार है। इस फिल्म में मुख्य पात्र की भूमिका में मशहूर अभिनेता संजय पाण्डेय, सुशील सिंह, सतीश राज, रश्मि पाठक, श्रेया श्रीवास्तव, निशांत पल्लव व अन्य कलाकार हैं। फिल्म के निर्माता और निर्देशक नीतीश राज ने बताया कि फिल्म की कहानी सुमित मौर्या ने लिखी है।‌ फिल्म की कहानी समाज द्वारा बहिष्कृत उस शोषित वर्ग के संघर्ष और पीड़ा को बयां करती है, जिन्हें अपनी जाति के कारण बुनियादी अधिकारों और सम्मान से वंचित रखा जाता है। पिता का पुत्री के प्रति प्रेम, अंततः यह फिल्म रूढ़िवादी जंजीरों को तोड़कर मानवीय संवेदना, प्रेम और समानता की जीत की कहानी है। निर्माता निर्देशक नीतीश राज ने बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और बताया कि राज्य को फिल्म-अनुकूल वातावरण-निर्माण कर प्रत्येक दृष्टि से बढ़ावा देने और क्षेत्रीय रचनात्मक अर्थव्यवस्था के विकास को सुगम बनाने का कार्य सौंपा गया है, जो बिहार में अब फिल्म निर्माण कंपनियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में फिल्म निर्माण काफी आसान हो गया है। वही सुमित मौर्या ने बताया कि एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका में निखिल श्याम और सौरभ सिंह है और असिस्टेंट डायरेक्टर साहिल सरोज हैं। कैमरा टीम में निस्मल नौशाद, अपसील अजोश ,संपूर्णानंद, दीप भेंसाला है और फोकस पुल्लर - बिजेंद्र कुमार यादव, साउंड रिकॉर्डिस्ट - रंजीत कुमार, आर्ट - आरुषि खेरवाल, प्रमोद, प्रोडक्शन टीम - जूही सुमन, आनंद शिवाय, रौनक, सिद्धार्थ, राजन, बीटीएस - राहुल, अभिषेक, हेयर आर्टिस्ट - गुंजन, मेकअप आर्टिस्ट - राजन, कॉस्टयूम डिजाइनर - विवेक, इन सबों ने कड़ी मेहनत कर फिल्म को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग 25 मार्च से 9 अप्रैल तक हुई। शूटिंग की लोकेशन पटना, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण है। ‌ सुमित मौर्या ने पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ ( आईपीआरडी ), जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 18, 2026