मोहनलालगंज: गांव-गांव रेकी कर कार से बकरियां चोरी करने वाले छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस ने गांवों में रेकी कर बकरियां चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्विफ्ट डिजायर और सियाज कार से दिन-रात गांवों में घूमकर बकरियों की रेकी करते थे और मौका देखकर चोरी कर लेते थे। चोरी की बकरियां अनस की दुकान पर बेचकर रकम आपस में बांटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बकरियां, बिक्री से मिले 3,300 रुपये