निवाई: उप तहसील दतवास में सर्पदंश से 42 वर्षीय महिला की कृषि कार्य के दौरान अपने ही खेत पर हुई मृत्यु
Niwai, Tonk | Jun 20, 2025 उपखंड क्षेत्र के उप तहसील दतवास में कृषि कार्य के दौरान एक 42 वर्षीय महिला की सांप के डसने से मृत्यु हो गई। थाना अधिकारी कालूराम ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि एक महिला को सांप ने दास लिया है वह परिजन उसकी निजी वाहन से जयपुर महात्मा गांधी अस्पताल ले गए हैं। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।