दतिया नगर: गाँव की बेटी बनी अफसर, कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में किया सम्मानित
भांडेर विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव दुरसड़ा की बेटी साधना दांगी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। किसान परिवार में जन्मी साधना का चयन डिफेंस विभाग में ऑडिटर पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में साधना दांगी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिसकी जानकारी आज शनिवार3 बजे मिली