थाना जलेसर जिला एटा
थाना जलेसर पुलिस एवं एसओजी टीम/ सर्विलांस टीम एटा की संयुक्त कार्यवाही में सर्राफा की दुकान का शटर व तिजौरी ग्राण्डर से काटकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को मय एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व सर्राफा की दुकान का शटर व तिजौरी ग्राण्डर से काटकर चोरी किये गये जेबरात सहित किया गिरफ्तार .......
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा के द्वारा चोरी/नकबजनी के अभियोंगों के अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये माल की बरामदगी हेतु निर्गत आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एटा महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकरी जलेसर महोदय के पर्वेक्षण में चोरी/ नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/चोरी गये माल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक जलेसर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम एवं प्रभारी एसओजी एटा मय एसओजी टीम/ सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त रुप से समन्वय स्थापित कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 385/2026 धारा 331(4)/305/324(4) की घटना का घटना स्थल एवं सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्य संकलन से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए शर्राफा की दुकान की शटर व तिजौरी को ग्राण्डर से काटकर घटना में संलिप्त 01 शातिर चोर अरुण चौहान पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम महीपुरा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पटना के बिजली घर से पहले बंद पडे वन विभाग के गेस्टहाउस के गेट के पास से दिनांक 24.09.2026 को समय 20.30 बजे एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व सर्राफा की दुकान का शटर व तिजौरी ग्राण्डर से काटकर चोरी किये गये जेबरात के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से अभियुक्तगण 1.रजत यादव पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसेत थाना जलेसर जिला एटा 2. कपिल यादव पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम कुसेत थाना जलेसर जिला एटा अन्धेरा व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये । अभियुक्त उपरोक्त से उक्त घटना से सम्बन्धित बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गयी मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0न्यायालय भेजा जा रहा है। मुकदमा उपरोक्त की घटना में संलिप्त/प्रकाश में आये शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सतत् प्रयास जारी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
श्रीमान जी दिनांक 09.09.2026 को रात्रि में वादी प्रमोद कुमार पुत्र यादराम निवासी गनेशपुर थाना जलेसर जनपद एटा की ग्राम पटना के पास स्थित सर्राफा की दुकान का शटर व तिजौरी ग्राण्डर से काटकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर दिनांक 10.09.2026 को मु0अ0स0 385/26 धारा 331(4)/305/62/324(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
1.अरुण चौहान पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम महीपुरा थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद
उम्र 28 वर्ष
*मौके से फरार अभियुक्तगण का नाम पता* –
1. रजत यादव पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसेत थाना जलेसर जिला एटा
2. कपिल यादव पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम कुसेत थाना जलेसर जिला एटा
गिरफ्तारी का स्थान व समयः-
ग्राम पटना के बिजली घर से पहले बंद पडे वन विभाग के गेस्टहाउस के गेट के पास से दिनांक 24.09.2026 को समय 20.30 बजे
गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त से बरामंदगी का विवरणः –
1...एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज
2..... चांदी के 09 लोकेट
3....... एक चादी की लेडिज रिंग
4........ एक जोडी बिछिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01. प्र0नि0 श्री अखिलेश कुमार दीक्षित – थाना जलेसर
02. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम –प्रभारी स्वाट टीम एटा
03. उ0नि0 श्री सुनील लांबा – प्रभारी सर्विलांस टीम एटा
04. है0का0 ज्ञानवीर – स्वाट टीम
05. 08.है0का0 रियान – स्वाट टीम
06. है0का0 विष्णु गोस्वामी – स्वाट टीम
07. का0 दीपक त्रिवेदी –स्वाट टीम
08. का0 अंकुर मलिक – स्वाट टीम
09. उ0नि0 श्री ब्रजमोहन सिंह –थाना जलेसर
10. उ0नि0 श्री वीरेन्द्र कुमार –थाना जलेसर
11. का0 कनिष्क कुमार –थाना जलेसर
12. का0 गौरव कुमार –थाना जलेसर
13. का0 मोहित कुमार –थाना जलेसर
Jalesar, Etah | Sep 25, 2026