बदलापुर: सुल्तानपुर रोड पर अवैध रूप से संचालित बी एस चिल्ड्रन हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर अवैध रूप से संचालित बी एस चिल्ड्रन हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया. सीएमओ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करके अवैध रूप से संचालित एवं बेसमेंट में संचालित अस्पतालों पर ताला लगाने का काम कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया