बदलापुर: बदलापुर महोत्सव में लोकप्रिय हास्य कलाकार जॉनी और जोजो का होगा आगमन
बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन, 2 नवंबर को लोकप्रिय हास्य कलाकार जॉनी और जोजो का आगमन होगा। बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। तीन दिवसीय महोत्सव में दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने के लिए ये दोनों कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे।